Skip to main content

सात ठाकुर जो वृंदावन मे प्रकट हुए है vrindavan story

सात ठाकुर जो वृंदावन मे प्रकट हुए है 

Google/Facebook/instagram/tiktok @ Dwarkadhish Pandaji Watsapp:~ 8511028585


1. गोविंददेव जी , जयपुर 

कंहा से मिली :वृंदावन के गौमा टीला से 

यहा है स्थापित :जयपुर के राजकीय महल मे

रूप गोस्वामी को श्री कृष्ण की यह मुर्ति वृंदावन के गौमा टीला नामक स्थान से वि.सं.  1535 मे मिली थी ।उन्होंने उसी स्थान पर छोटी सी कुटिया मे इस मूर्ति को स्थापित किया ।इसके बाद रघुनाथ भट्ट गोस्वामी ने गोविंददेव जी की सेवा पूजा संभाली उन्ही के समय मे आमेर नरेश मानसिंह ने गोविंददेव जी का भव्य मंदिर बनवाया इस मंदिर मे गोविंददेव जी 80 साल विराजे, औरंगजेब के शासन काल मे बृज पर हुए हमले के समय गोविंद जी को उनके भक्त जयपुर ले गए,  तबसे गोविंदजी जयपुर के राजकीय महल मंदिर मे विराजमान है 


2. मदन मोहन जी, करौली

कहा से मिली :वृंदावन के कालीदह के पास  द्वादशादित्य टीले से 

यहा है स्थापित : करौली  (राजस्थान )मे

यह मूर्ति अद्वैत प्रभु को वृंदावन के द्वादशादित्य टीले से प्राप्त हुई थी उन्होंने सेवा पूजा के लिए यह मूर्ति मथुरा के एक चतुर्वेदी परिवार को सौंप दी और चतुर्वेदी परिवार से मांग कर सनातन गोस्वामी ने वि.सं 1590 (सन् 1533)मे फिर से वृंदावन के उसी टीले पर स्थापित किया। बाद मे क्रमश: मुलतान के नामी व्यापारी रामदास कपूर और उड़ीसा के राजा ने यहा मदन मोहन जी का विशाल मंदिर बनवाया। मुगलिया आक्रमण के समय भक्त इन्हे जयपुर ले गए पर कालांतर मे करौली के राजा गोपाल सिंह ने अपने राजमहल के पास बड़ा सा मंदिर बनवाकर मदनमोहन जी की मूर्ति को स्थापित किया,तबसे मदनमोहन जी करौली मे दर्शन दे रहे है ।

Google/Facebook/instagram/tiktok @ Dwarkadhish Pandaji 

Watsapp:~ 8511028585


3. गोपीनाथ जी, जयपुर 

कंहा से मिली : यमुना किनारे वंशीवट से

यहा है स्थापित : पुरानी बस्ती जयपुर 

श्री कृष्ण की यह मुर्ति संत परमानंद भट्ट को यमुना किनारे वंशीवट पर मिली और उन्होंने इस प्रतिमा को निधिवन के पास स्थापित कर मधु गोस्वामी को इनकी सेवा पूजा सौंपी। बाद मे रायसल राजपूतो ने यहा मंदिर बनवाया पर औरंगजेब के आक्रमण के दौरान इस प्रतिमा को भी जयपुर ले जाया गया, तबसे गोपीनाथ जी वहा पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथ मंदिर मे विराजमान है।


4. जुगलकिशोर जी, पन्ना  (म.प्र)

कहा से मिली : वृंदावन के किशोरवन से

यहा है स्थापित : पुराना जुगलकिशोर मंदिर  पन्ना (म .प्र)

भगवान जुगलकिशोर की यह मुर्ति हरिराम व्यास को वि. सं 1620 की माघ शुक्ल एकादशी को वृंदावन के किशोरवन नामक स्थान पर मिली। व्यास जी ने उस प्रतिमा को वही प्रतिष्ठित किया।बाद मे ओरछा के राजा मधुकर शाह ने किशोरवन के पास मंदिर बनवाया।यहा भगवान जुगलकिशोर अनेक वर्षो तक विराजे पर मुगलिया हमले के समय उनके भक्त उन्हे ओरछा के पास पन्ना ले गए।ठाकुर आज भी पन्ना के पुराने जुगलकिशोर मंदिर मे दर्शन दे रहे है।

Google/Facebook/instagram/tiktok @ Dwarkadhish Pandaji 


5. राधारमण जी, वृंदावन 

कहा से मिली : नेपाल की गंडकी नदी से

यहा है स्थापित : वृंदावन 

गोपाल भट्ट गोस्वामी को नेपाल की गंडक नदी मे एक शालिग्राम मिला।वे उसे वृंदावन ले आए और केसीघाट के पास मंदिर मे प्रतिष्ठित कर दिया।एक दिन किसी दर्शनार्थी ने कटाक्ष कर दिया कि चंदन लगाए शालिग्राम जी तो एसे लगते है मानो कढी मे बैंगन पडे हो।यह सुनकर गोस्वामी जी बहुत दुखी हुए पर सुबह होते ही शालिग्राम से राधारमण की दिव्य प्रतिमा प्रकट हो गई। यह दिन वि. सं 1599 (सन् 1542)कि वैशाख पूर्णिमा का था।वर्तमान मंदिर मे इनकी प्रतिष्ठापना सन् 1884 मे कि गई।

उल्लेखनीय है कि  मुगलिया हमले के बावजूद यही एक मात्र एसी प्रतिमा है जो वृंदावन से कही बहर नही गई।इसे भक्तो ने वृंदावन  मे ही छुपाकर रखा।इसकी सबसे विषेश बात यह है कि जन्माष्टमी जहा दुनिया के सभी कृष्ण मंदिरो मे रात्रि बारह बजे उत्सव होता है , वही राधारमण जी कि जन्म अभिषेक दोपहर बारह बजे होता है, मान्यता है ठाकुर जी सुकोमल होते है उन्हे रात्रि मे जागना ठीक नही।

Google/Facebook/instagram/tiktok @ Dwarkadhish Pandaji 

Watsapp:~ 8511028585


6. राधावल्लभ जी , वृंदावन 

कहा से मिली : यह प्रतिमा हित हरिवंश जी को दहेज मे मिली थी 

यहा है स्थापित : वृंदावन 

भगवान श्रीकृष्ण की यह सुदंर प्रतिशत प्रतिमा हित हरिवंश जी को दहेज मे मिली थी।उनका विवाह देवबंद से वृंदावन आते समय चटथावल गाव मे आत्मदेव ब्राह्मण की बेटी से हुआ था।पहले वृंदावन के सेवाकुंज मे (वि. सं 1591)और बाद मे सुंदरलाल भटनागर द्वारा बनवाया गया (कुछ लोग इसका श्रेय रहीम को देते है )लाल पत्थर वाले पुराने मंदिर मे प्रतिष्ठित हुए।

मुगलिया हमले के समय भक्त इन्हे कामा (राजस्थान ) ले गए थे।वि. सं 1842 मे एक बार फिर भक्त इस प्रतिमा को वृंदावन ले आये और यहा नवनिर्मित मंदिर मे प्रतिष्ठित किया, तबसे राधावल्लभ जी की प्रतिमा यही विराजमान है।


7. बाकेबिहारी जी, वृंदावन 

कहा से मिली : वृंदावन के निधिवन से 

यहा है स्थापित : वृंदावन 

मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी को स्वामी हरिदासजी की आराधना को साकार रूप देने के लिए बाकेबिहारी जी की प्रतिमा निधिवन मे प्रकट हुई। स्वामी जी ने उस प्रतिमा को वही प्रतिष्ठित कर दिया। मुगलिया आक्रमण के समय भक्त इन्हे भरतपुर (राजस्थान ) ले गए। वृंदावन मे भरतपुर वाला बगीचा नाम के स्थान पर वि. सं 1921 मे मंदिर निर्माण होने पर बाकेबिहारी जी एक बार फिर वृंदावन मे प्रतिष्ठित हुए, तब से बिहारीजी यही दर्शन दे रहे है।


बिहारी जी की प्रमुख विषेश बात यह है कि यह साल मे केवल एक दिन  (जन्माष्टमी के बाद भोर मे)मंगला आरती होती है, जबकि अन्य वैष्णव मंदिरो मे नित्य सुबह मंगला आरती होने की परंपरा है

🌹🌹🙏🌹🌹

Google/Facebook/instagram/tiktok @ Dwarkadhish Pandaji 

Watsapp:~ 8511028585

Comments

Popular posts from this blog

Temple Darshan Slok

बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जब भी किसी मंदिर में दर्शन के लिए जाएं तो दर्शन करने के बाद बाहर आकर मंदिर की पेडी या ऑटले पर थोड़ी देर बैठते हैं।  क्या आप जानते हैं इस परंपरा का क्या कारण है? आजकल तो लोग मंदिर की पैड़ी पर बैठकर अपने घर की व्यापार की राजनीति की चर्चा करते हैं परंतु यह प्राचीन परंपरा एक विशेष उद्देश्य के लिए बनाई गई।  वास्तव में मंदिर की पैड़ी पर बैठ कर के हमें एक श्लोक बोलना चाहिए।  यह श्लोक आजकल के लोग भूल गए हैं। आप इस श्लोक को सुनें और आने वाली पीढ़ी को भी इसे बताएं।  यह श्लोक इस प्रकार है –  अनायासेन मरणम्, बिना देन्येन जीवनम्। देहान्त तव सानिध्यम्,  देहि मे परमेश्वरम्।। इस श्लोक का अर्थ है :  ●अनायासेन मरणम्... अर्थात् बिना तकलीफ के हमारी मृत्यु हो और हम कभी भी बीमार होकर बिस्तर पर पड़े पड़े, कष्ट उठाकर मृत्यु को प्राप्त ना हो चलते फिरते ही हमारे प्राण निकल जाएं। ● बिना देन्येन जीवनम्... अर्थात् परवशता का जीवन ना हो मतलब हमें कभी किसी के सहारे ना पड़े रहना पड़े। जैसे कि लकवा हो जाने पर व्यक्ति दूसरे पर आश्रित हो जाता है वैसे परवश या बेबस...

पिता का स्वरुप shiv ji

  पिता का स्वरुप  एक बार गणेश जी ने भगवान शिव जी से कहा, पिता जी ! आप यह चिता भस्म लगा कर मुण्डमाला धारण कर अच्छे नहीं लगते, मेरी माता गौरी अपूर्व सुन्दरी औऱ आप उनके साथ इस भयंकर रूप में ! पिता जी ! आप एक बार कृपा कर के अपने सुन्दर रूप में माता के सम्मुख आयें, जिससे हम आपका असली स्वरूप देख सकें ! भगवान शिव जी मुस्कुराये औऱ गणेश की बात मान ली ! कुछ समय बाद जब शिव जी स्नान कर के लौटे तो उनके शरीर पर भस्म नहीं थी … बिखरी जटाएँ सँवरी हुईं मुण्डमाला उतरी हुई थी ! 🚩🙏🏻द्वारकाधीश तीर्थपुरोहित   राजीव भट्ट  8511028585 🙏🏻🚩 https://whatsapp.com/channel/0029Va5Nd51IiRp27Th9V33D 🌹🙏🏻 G/F/in/t @ Dwarkadhish Pandaji Watsapp:~ 8511028585🙏🏻🌹 सभी देवी-देवता, यक्ष, गन्धर्व, शिवगण उन्हें अपलक देखते रह गये, वो ऐसा रूप था कि मोहिनी अवतार रूप भी फीका पड़ जाए ! भगवान शिव ने अपना यह रूप कभी प्रकट नहीं किया था ! शिव जी का ऐसा अतुलनीय रूप कि करोड़ों कामदेव को भी मलिन कर रहा था ! गणेश अपने पिता की इस मनमोहक छवि को देख कर स्तब्ध रह गये मस्तक झुका कर बोले मुझे क्षमा करें पिता जी !...

क्यों कायस्थ लोग 24 घंटे के लिए नही करते कलम का उपयोग?

क्यों कायस्थ लोग 24 घंटे के लिए नही करते कलम का उपयोग? G/F/in/t @ Dwarkadhish Panda ji Mo :~ 8511028585 जब भगवान राम के राजतिलक में निमंत्रण छुट जाने से नाराज भगवान् चित्रगुप्त ने रख दी  थी कलम !!उस समय परेवा काल शुरू हो चुका था परेवा के दिन कायस्थ समाज कलम का प्रयोग नहीं करते हैं  यानी किसी भी तरह का का हिसाब - किताब नही करते है आखिर ऐसा क्यूँ  है ? *कि पूरी दुनिया में कायस्थ समाज के लोग  दीपावली के दिन पूजन के  बाद कलम रख देते है और फिर  यमदुतिया के दिन  कलम- दवात  के पूजन के बाद ही उसे उठाते है. G/F/in/t @ Dwarkadhish Panda ji Mo :~ 8511028585 इसको लेकर सर्व समाज में कई सवाल अक्सर लोग कायस्थों से करते है ? ऐसे में अपने ही इतिहास से अनभिग्य कायस्थ युवा पीढ़ी इसका कोई समुचित उत्तर नहीं दे पाती है I जब इसकी खोज की गई तो इससे सम्बंधित एक बहुत रोचक घटना का संदर्भ हमें किवदंतियों में मिलाI G/F/in/t @ Dwarkadhish Panda ji Mo :~ 8511028585 कहते है जब भगवान् राम दशानन रावण को मार कर अयोध्या लौट रहे थे, तब उनके खडाऊं को राजसिंहासन पर र...