Skip to main content

वक्री शनि की गुगली बोल

वक्री शनि की गुगली बोल

वर्ष 2018 मे शनि का भ्रमण
साल 2018 में धनु राशि में स्थित होगा और यह पूरे वर्ष इसी राशि में उपस्थित रहेगा। हालाँकि 18 अप्रैल 2018 (बुधवार) को प्रातः 7:10 बजे शनि धनु राशि में ही वक्री होगा और 06 सितंबर 2018 (गुरुवार) को सायं 05:02 बजे इसी राशि में ही मार्गी होगा। शनि वक्री की अवधि कुल 142 दिनों की रहेगी। आइए जानते हैं
वक्री शनि के प्रभाव | Effects of Retrograde Saturn
भिन्न-भिन्न लग्न के लिए वक्री शनि का भिन्न-भिन्न फल होता है. यह आवश्यक नहीं कि सभी व्यक्तियों के लिए शनि वक्री होने पर अशुभ फल प्रदान करें. शनि ग्रह जब वक्री होते हैं तब यह आवश्यक नहीं कि वह बुरे फल देगें. व्यक्ति के लिए वक्री शनि का फल तब ही खराब होता है जब दशा में शनि का प्रभाव खराब हो और व्यक्ति विशेष की कुण्डली में भी शनि बुरे भावों का स्वामी होकर स्थित हो, अन्यथा शनि के वक्री होने का कोई बुरा प्रभाव नहीं होता है.

मेष लग्न से शनि दशम तथा एकादश भाव का स्वामी है. इसलिए शनि मेष राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र तथा लाभ भाव का स्वामी हो जाता है शनि के वक्री होने से आपको अपने कार्य क्षेत्र में पहले से अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. लाभ प्राप्ति के लिए एक से अधिक बार परिश्रम करना पड़ सकता है.
http://dwarkadhishpandaji.blogspot.in

वृषभ लग्न से शनि नवम तथा दशम भाव का स्वामी हो जाता है. नवम स्थान से पिता व गुरुजनों तथा दशम भाव से कार्यक्षेत्र का विचार किया जाता है. शनि के वक्री होने से शिक्षा तथा कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. भाग्य साथ देने में थोडा़ अधिक समय लग सकता है. .

मिथुन लग्न से शनि अष्टम तथा नवम भाव का स्वामी होता है. शनि के वक्री होने से भाग्य साथ देने में कंजूसी कर सकता है. अष्टमेश होने से अचानक होने वाली घटनाएं हो सकती है. सुख को बनाए रखने के लिए आपको अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं.

कर्क लग्न से शनि सप्तम तथा आठवें भाव का स्वामी हो जाता है. शनि के वक्री होने से आपके प्रयास दोगुने हो सकते हैं. काम की सफलता के लिए बार-बार छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है अथवा कोई भी कार्य पहली बार में सफलता नहीं दिलाएगा. .

http://dwarkadhishpandaji.blogspot.in
सिंह लग्न से शनि छठे भाव तथा सप्तम भाव का स्वामी होता है. स्थान परिवर्तन के योग बनते हैं. जीवनसाथी से विचारों में भिन्नता की संभावना बनती है. धन का खर्च अधिक हो सकता है. आपको किसी कार्य को करने के लिए ऋण लेना पड़ सकता है.

कन्या लग्न के लिए शनि पंचम भाव तथा छठे भाव का स्वामी होता है. बनते-बनते कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए. छाती अथवा पेट संबंधी विकार हो सकते हैं.

तुला राशि से शनि चतुर्थ तथा पंचम भाव का स्वामी ग्रह होते हैं  शनि के वक्री होने से आपको घर के सुख को बनाए रखने के लिए घर के वातावरण को संतुलित बनाकर रखना पड सकता है. माता के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास अधिक करने पड़ सकते हैं.

वृश्चिक लग्न के लिए शनि तृतीय तथा चतुर्थ भाव के स्वामी बनते हैं. मित्रों तथा सहयोगियों के सुख में कमी हो सकती है. आपको गले तथा छाती से संबंधित समस्या हो सकती है.
http://dwarkadhishpandaji.blogspot.in

धनु लग्न के लिए शनि द्वितीय और तृतीय भावों के स्वामी होते हैं. व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. विचारों में भिन्नता होने से मतभेद होने की संभावना बनती है.

मकर लग्न के लिए शनि लग्न और द्वितीय भाव के स्वामी बनते हैं. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. कुटुम्ब में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. धन संचय के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. बेवजह मानसिक परेशानी हो सकती है.

कुम्भ राशि के जातकों के लिए शनि द्वादश और लग्न भाव के स्वामी होते हैं. शनि के वक्री होने से आपको मानसिक, आर्थिक तथा पारीवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आपके बनते हुए कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं. आपके खर्चें बढ़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.

मीन लग्न के जातकों के लिए शनि एकादश तथा द्वादश भाव का स्वामी है. खर्चें बढ़ सकते हैं. दाम्पत्य जीवन में तनाव आय से अधिक व्यय बनायेगा
🌹🙏🏻🌹

http://dwarkadhishpandaji.blogspot.in

Comments

Popular posts from this blog

Temple Darshan Slok

बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जब भी किसी मंदिर में दर्शन के लिए जाएं तो दर्शन करने के बाद बाहर आकर मंदिर की पेडी या ऑटले पर थोड़ी देर बैठते हैं।  क्या आप जानते हैं इस परंपरा का क्या कारण है? आजकल तो लोग मंदिर की पैड़ी पर बैठकर अपने घर की व्यापार की राजनीति की चर्चा करते हैं परंतु यह प्राचीन परंपरा एक विशेष उद्देश्य के लिए बनाई गई।  वास्तव में मंदिर की पैड़ी पर बैठ कर के हमें एक श्लोक बोलना चाहिए।  यह श्लोक आजकल के लोग भूल गए हैं। आप इस श्लोक को सुनें और आने वाली पीढ़ी को भी इसे बताएं।  यह श्लोक इस प्रकार है –  अनायासेन मरणम्, बिना देन्येन जीवनम्। देहान्त तव सानिध्यम्,  देहि मे परमेश्वरम्।। इस श्लोक का अर्थ है :  ●अनायासेन मरणम्... अर्थात् बिना तकलीफ के हमारी मृत्यु हो और हम कभी भी बीमार होकर बिस्तर पर पड़े पड़े, कष्ट उठाकर मृत्यु को प्राप्त ना हो चलते फिरते ही हमारे प्राण निकल जाएं। ● बिना देन्येन जीवनम्... अर्थात् परवशता का जीवन ना हो मतलब हमें कभी किसी के सहारे ना पड़े रहना पड़े। जैसे कि लकवा हो जाने पर व्यक्ति दूसरे पर आश्रित हो जाता है वैसे परवश या बेबस...

पिता का स्वरुप shiv ji

  पिता का स्वरुप  एक बार गणेश जी ने भगवान शिव जी से कहा, पिता जी ! आप यह चिता भस्म लगा कर मुण्डमाला धारण कर अच्छे नहीं लगते, मेरी माता गौरी अपूर्व सुन्दरी औऱ आप उनके साथ इस भयंकर रूप में ! पिता जी ! आप एक बार कृपा कर के अपने सुन्दर रूप में माता के सम्मुख आयें, जिससे हम आपका असली स्वरूप देख सकें ! भगवान शिव जी मुस्कुराये औऱ गणेश की बात मान ली ! कुछ समय बाद जब शिव जी स्नान कर के लौटे तो उनके शरीर पर भस्म नहीं थी … बिखरी जटाएँ सँवरी हुईं मुण्डमाला उतरी हुई थी ! 🚩🙏🏻द्वारकाधीश तीर्थपुरोहित   राजीव भट्ट  8511028585 🙏🏻🚩 https://whatsapp.com/channel/0029Va5Nd51IiRp27Th9V33D 🌹🙏🏻 G/F/in/t @ Dwarkadhish Pandaji Watsapp:~ 8511028585🙏🏻🌹 सभी देवी-देवता, यक्ष, गन्धर्व, शिवगण उन्हें अपलक देखते रह गये, वो ऐसा रूप था कि मोहिनी अवतार रूप भी फीका पड़ जाए ! भगवान शिव ने अपना यह रूप कभी प्रकट नहीं किया था ! शिव जी का ऐसा अतुलनीय रूप कि करोड़ों कामदेव को भी मलिन कर रहा था ! गणेश अपने पिता की इस मनमोहक छवि को देख कर स्तब्ध रह गये मस्तक झुका कर बोले मुझे क्षमा करें पिता जी !...

क्यों कायस्थ लोग 24 घंटे के लिए नही करते कलम का उपयोग?

क्यों कायस्थ लोग 24 घंटे के लिए नही करते कलम का उपयोग? G/F/in/t @ Dwarkadhish Panda ji Mo :~ 8511028585 जब भगवान राम के राजतिलक में निमंत्रण छुट जाने से नाराज भगवान् चित्रगुप्त ने रख दी  थी कलम !!उस समय परेवा काल शुरू हो चुका था परेवा के दिन कायस्थ समाज कलम का प्रयोग नहीं करते हैं  यानी किसी भी तरह का का हिसाब - किताब नही करते है आखिर ऐसा क्यूँ  है ? *कि पूरी दुनिया में कायस्थ समाज के लोग  दीपावली के दिन पूजन के  बाद कलम रख देते है और फिर  यमदुतिया के दिन  कलम- दवात  के पूजन के बाद ही उसे उठाते है. G/F/in/t @ Dwarkadhish Panda ji Mo :~ 8511028585 इसको लेकर सर्व समाज में कई सवाल अक्सर लोग कायस्थों से करते है ? ऐसे में अपने ही इतिहास से अनभिग्य कायस्थ युवा पीढ़ी इसका कोई समुचित उत्तर नहीं दे पाती है I जब इसकी खोज की गई तो इससे सम्बंधित एक बहुत रोचक घटना का संदर्भ हमें किवदंतियों में मिलाI G/F/in/t @ Dwarkadhish Panda ji Mo :~ 8511028585 कहते है जब भगवान् राम दशानन रावण को मार कर अयोध्या लौट रहे थे, तब उनके खडाऊं को राजसिंहासन पर र...