Skip to main content

नारी का आभूषण women' Story

नारी का आभूषण
F/in/t @ Dwarkadhish Pandaji 
Mo:~ 8511028585

मगध की सौंदर्य साम्राज्ञी वासवदत्ता उप वन विहार के लिए निकली उसका साज शृंगार उस राजवधू की तरह था जो पहली बार ससुराल जाती है एका एक दृष्टि उप वन ताल के किनारे स्फटिक शिला पर बैठे तरुण संन्यासी उपगुप्त पर गई चीवरधारी ने बाह्य सौंदर्य को अंतर्निष्ठ कर लिया था और उस आनंद में कुछ ऐसा निमग्न हो गया कि उसे बाह्य जगत की कोई सुध न रहीथी हवा में पायल की स्वर झंकृति और सुगंध की लहरें पैदा करती वासवदत्ता समीप जा खड़ी हुई भिक्षु ने नेत्र खोले वासवदत्ता ने चपल-भाव से पूछा महाम हिम बताएँगे नारी का सर्वश्रेष्ठ आभूषण क्या है जो उसके सौंदर्य को सहज रूप से बढ़ा दे-उत्तर दिया सहज का क्या अर्थ है चंचल नेत्रों को उपगुप्त पर डालती वासव दत्ता ने फिर प्रश्न दोहराया उपगुप्तने सौम्य मुस्कान के साथ कहा-देवि आत्मा जिन गुणों को बिना किसी बाह्य इच्छा आक र्षण भय या छल के अभिव्यक्ति करे उसे ही सहज भाव कहते हैं सौन्दर्य को जो बिना किसी कृत्रिम साधन के बढ़ाता हो, नारी का वह भाव ही सच्चा आभूषण है।        
F/in/t @ Dwarkadhish Pandaji 
Mo:~ 8511028585

किंतु वह भी वासवदत्ता समझ न सकी। उसने कहा मैं स्पष्ट जानना चाहती हूँ यों पहेलियों में आप मुझे न उलझाएँ उपगुप्त अब गंभीर हो गएऔर बोले भद्रे यदि आप और स्पष्ट जाननी चाहती हैं तो इन कृत्रिम सौन्दर्य परिधान और आभूषणों को उतार फेंकिए पैरों की थिरकन के साथ वासव दत्ता ने एक-एक आभूषण उतार दिए। संन्यासी निर्निमेष वह क्रीड़ा देख रहा था, निश्छल मौन विचार-मग्न वासवदत्ता ने अब परिधान उतारने भी प्रारंभ कर दिए। साड़ी,चुनरी लहंगा और कंचुकी सब उतर गए शुभ्र निर्वसन देह के अतिरिक्त शरीर पर कोटपट-परिधान शेष नहीं रहा तपस्वी ने कहा-देवि किंचित् मेरीओर देखिए किंतु इस बार वासवदत्ता लज्जा से आविर्भूत ऊपर को सिर न उठा सकी तपस्वीने कहा देवि यही लज्जा ही नारी का सच्चा आभू षण हैऔर जब तकउसने वस्त्राभूषणपुनः धारण किए उपगुप्त वहाँ से जा चुके थे।
F/in/t @ Dwarkadhish Pandaji 
Mo:~ 8511028585

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

बहुत सुंदर कथा  हनुमान जी की Hanuman

बहुत सुंदर कथा  हनुमान जी की F/g+/t @ Dwarkadhish pandaji एक साधु महाराज श्री रामायण कथा सुना रहे थे।  लोग आते और आनंद विभोर होकर जाते। साधु महाराज का नियम था रोज कथा शुरू  करने से पहले "आइए हनुमंत ...

Temple Darshan Slok

बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जब भी किसी मंदिर में दर्शन के लिए जाएं तो दर्शन करने के बाद बाहर आकर मंदिर की पेडी या ऑटले पर थोड़ी देर बैठते हैं।  क्या आप जानते हैं इस परंपरा का क्या कारण है? आजकल तो लोग मंदिर की पैड़ी पर बैठकर अपने घर की व्यापार की राजनीति की चर्चा करते हैं परंतु यह प्राचीन परंपरा एक विशेष उद्देश्य के लिए बनाई गई।  वास्तव में मंदिर की पैड़ी पर बैठ कर के हमें एक श्लोक बोलना चाहिए।  यह श्लोक आजकल के लोग भूल गए हैं। आप इस श्लोक को सुनें और आने वाली पीढ़ी को भी इसे बताएं।  यह श्लोक इस प्रकार है –  अनायासेन मरणम्, बिना देन्येन जीवनम्। देहान्त तव सानिध्यम्,  देहि मे परमेश्वरम्।। इस श्लोक का अर्थ है :  ●अनायासेन मरणम्... अर्थात् बिना तकलीफ के हमारी मृत्यु हो और हम कभी भी बीमार होकर बिस्तर पर पड़े पड़े, कष्ट उठाकर मृत्यु को प्राप्त ना हो चलते फिरते ही हमारे प्राण निकल जाएं। ● बिना देन्येन जीवनम्... अर्थात् परवशता का जीवन ना हो मतलब हमें कभी किसी के सहारे ना पड़े रहना पड़े। जैसे कि लकवा हो जाने पर व्यक्ति दूसरे पर आश्रित हो जाता है वैसे परवश या बेबस...

भक्ति में शक्ति नामदेव जी कथा Namdev lifestory

🌹🌿 भक्ति में शक्ति नामदेव जी की सुंदर कथा .🌿🌹 F/g+/t @ Dwarkadhish pandaji कन्धे पर कपड़े का थान लादे और हाट-बाजार जाने की तैयारी करते हुए नामदेव जी से पत्नि ने कहा- भगत जी! आज घर में खाने को कुछ भी नहीं ...