Skip to main content

क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ? Women story

क्यों समझ से बाहर  है "स्त्री" ? 

G/F/in/t @ Dwarkadhish Pandaji Watsapp:~ 8511028585

🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸

''त्रिया-चरित्रम्'' अर्थात तीन प्रकार के चरित्र !  

१ - सात्विक, 

२- राजसिक ,  

३- तामसिक !

ब्रह्माण्ड का सञ्चालन सुचारु रूप से चलाने के लिये उन्होंने तीन प्राकृतिक गुणों की रचना की जो सत्व, राजस तथा तम नाम से जनि जाती हैं। साथ ही इन त्रिगुणों के ''परिचालन'' हेतु, त्रि-देवो की संरचना की। 


निर्माण या रचना, पालन तथा संहार, ये तीनो ही सञ्चालन हेतु ''संतुलित'' रूप में अत्यन्त आवश्यक हैं।

G/F/in/t @ Dwarkadhish Pandaji

 Watsapp:~ 8511028585

त्रिगुणात्मक प्रकृति, शक्ति या बल, "सात्विक (सत्व), राजसिक (रजो) तथा तामसिक (तमो)" तीन श्रेणियों में विभाजित हैं। हिन्दू वैदिक दर्शन के अनुसार संसार के प्रत्येक जीवित और निर्जीव तत्त्व, की उत्पत्ति या जन्म इन्हीं गुणों के अधीन हैं। ब्रह्मांड के सुचारु ''संचालन'' हेतु, इन ''तीन गुण'' अत्यंत ''अनिवार्य'' हैं, इनके बिना ''ब्रह्मांड'' का सञ्चालन संभव नहीं हैं। 


निर्माण, पालन और विनाश के बिना संभव नहीं है । 


किसी भी एक बल की अधिकता या न्यूनतम, संसार चक्र सञ्चालन के संतुलन को प्रभावित कर, समस्त व्यवस्था को अच्छादित, असंतुलित कर सकता हैं। विनाश के बिना नूतन उत्पत्ति या सृष्टि करने का कोई लाभ नहीं हैं ! 


आद्या शक्ति, जिन्होंने समस्त जीवित तथा अजीवित तत्व का प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से निरूपण किया हैं, वे भी इन्हीं तीनो गुणों के अधीन भिन्न भिन्न रूपों में अवतरित हुई।

G/F/in/t @ Dwarkadhish Pandaji Watsapp:~ 8511028585

महा काली, पार्वती, दुर्गा, सती तथा अगिनत सहचरियों के रूप में, वे ही तामसिक शक्ति हैं, महा सरस्वती, सावित्री, गायत्री इत्यादि के रूप में वे ही सात्विक शक्ति हैं, महा लक्ष्मी, कमला इत्यादि के रूप में वे ही राजसिक शक्ति हैं ! 


साथ ही इन देवियों के भैरव क्रमशः भगवान शिव, ब्रह्मा तथा विष्णु, क्रमशः तामसिक , सात्विक  और राजसिक बल से सम्बंधित हैं !


शक्ति में जब ''राजसिक गुण'' होता है तब यह ''दुर्गा'' कहलाती है , जब ''तमोगुण'' प्रखर होता होता है तब है ''काली'' कहलाती है और जब ''सत्वगुण'' का प्रभाव बड़ जाता है तब यह ''ब्रह्मचारिणी'' कहलाती है !!


कोई भी स्त्री इन तीनो गुणों को ''कभी भी'' धारण करने की क्षमता रखती है इसलिए कहा जाता है की स्त्री को कोई भी, कभी भी नहीं ''समझ'' सकता है !!


इसलिए ''त्रिया-चरित्रम्'' शब्द को ''गाली'' की तरह उपयोग न करे बल्कि इस शब्द का असली मतलब जाने ! कोई भी स्त्री  इन तीनो गुणों के बिना ''सम्पूर्ण'' नहीं होती है, यही ''प्रकृति'' का नियम है बस जरुरत है तो इन तीन गुणों में सही ''संतुलन'' की !

G/F/in/t @ Dwarkadhish Pandaji Watsapp:~ 8511028585

चूकि: स्त्री में चन्द्र तत्व अधिक होता है इसलिए स्त्री इन तीनों गुणों को  बहुत जल्दी से "धारण" कर लेती है । इसलिए आपकी "समझ'' से बाहर हो जाती है ।


🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸

Comments

Popular posts from this blog

Temple Darshan Slok

बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जब भी किसी मंदिर में दर्शन के लिए जाएं तो दर्शन करने के बाद बाहर आकर मंदिर की पेडी या ऑटले पर थोड़ी देर बैठते हैं।  क्या आप जानते हैं इस परंपरा का क्या कारण है? आजकल तो लोग मंदिर की पैड़ी पर बैठकर अपने घर की व्यापार की राजनीति की चर्चा करते हैं परंतु यह प्राचीन परंपरा एक विशेष उद्देश्य के लिए बनाई गई।  वास्तव में मंदिर की पैड़ी पर बैठ कर के हमें एक श्लोक बोलना चाहिए।  यह श्लोक आजकल के लोग भूल गए हैं। आप इस श्लोक को सुनें और आने वाली पीढ़ी को भी इसे बताएं।  यह श्लोक इस प्रकार है –  अनायासेन मरणम्, बिना देन्येन जीवनम्। देहान्त तव सानिध्यम्,  देहि मे परमेश्वरम्।। इस श्लोक का अर्थ है :  ●अनायासेन मरणम्... अर्थात् बिना तकलीफ के हमारी मृत्यु हो और हम कभी भी बीमार होकर बिस्तर पर पड़े पड़े, कष्ट उठाकर मृत्यु को प्राप्त ना हो चलते फिरते ही हमारे प्राण निकल जाएं। ● बिना देन्येन जीवनम्... अर्थात् परवशता का जीवन ना हो मतलब हमें कभी किसी के सहारे ना पड़े रहना पड़े। जैसे कि लकवा हो जाने पर व्यक्ति दूसरे पर आश्रित हो जाता है वैसे परवश या बेबस...

पिता का स्वरुप shiv ji

  पिता का स्वरुप  एक बार गणेश जी ने भगवान शिव जी से कहा, पिता जी ! आप यह चिता भस्म लगा कर मुण्डमाला धारण कर अच्छे नहीं लगते, मेरी माता गौरी अपूर्व सुन्दरी औऱ आप उनके साथ इस भयंकर रूप में ! पिता जी ! आप एक बार कृपा कर के अपने सुन्दर रूप में माता के सम्मुख आयें, जिससे हम आपका असली स्वरूप देख सकें ! भगवान शिव जी मुस्कुराये औऱ गणेश की बात मान ली ! कुछ समय बाद जब शिव जी स्नान कर के लौटे तो उनके शरीर पर भस्म नहीं थी … बिखरी जटाएँ सँवरी हुईं मुण्डमाला उतरी हुई थी ! 🚩🙏🏻द्वारकाधीश तीर्थपुरोहित   राजीव भट्ट  8511028585 🙏🏻🚩 https://whatsapp.com/channel/0029Va5Nd51IiRp27Th9V33D 🌹🙏🏻 G/F/in/t @ Dwarkadhish Pandaji Watsapp:~ 8511028585🙏🏻🌹 सभी देवी-देवता, यक्ष, गन्धर्व, शिवगण उन्हें अपलक देखते रह गये, वो ऐसा रूप था कि मोहिनी अवतार रूप भी फीका पड़ जाए ! भगवान शिव ने अपना यह रूप कभी प्रकट नहीं किया था ! शिव जी का ऐसा अतुलनीय रूप कि करोड़ों कामदेव को भी मलिन कर रहा था ! गणेश अपने पिता की इस मनमोहक छवि को देख कर स्तब्ध रह गये मस्तक झुका कर बोले मुझे क्षमा करें पिता जी !...

क्यों कायस्थ लोग 24 घंटे के लिए नही करते कलम का उपयोग?

क्यों कायस्थ लोग 24 घंटे के लिए नही करते कलम का उपयोग? G/F/in/t @ Dwarkadhish Panda ji Mo :~ 8511028585 जब भगवान राम के राजतिलक में निमंत्रण छुट जाने से नाराज भगवान् चित्रगुप्त ने रख दी  थी कलम !!उस समय परेवा काल शुरू हो चुका था परेवा के दिन कायस्थ समाज कलम का प्रयोग नहीं करते हैं  यानी किसी भी तरह का का हिसाब - किताब नही करते है आखिर ऐसा क्यूँ  है ? *कि पूरी दुनिया में कायस्थ समाज के लोग  दीपावली के दिन पूजन के  बाद कलम रख देते है और फिर  यमदुतिया के दिन  कलम- दवात  के पूजन के बाद ही उसे उठाते है. G/F/in/t @ Dwarkadhish Panda ji Mo :~ 8511028585 इसको लेकर सर्व समाज में कई सवाल अक्सर लोग कायस्थों से करते है ? ऐसे में अपने ही इतिहास से अनभिग्य कायस्थ युवा पीढ़ी इसका कोई समुचित उत्तर नहीं दे पाती है I जब इसकी खोज की गई तो इससे सम्बंधित एक बहुत रोचक घटना का संदर्भ हमें किवदंतियों में मिलाI G/F/in/t @ Dwarkadhish Panda ji Mo :~ 8511028585 कहते है जब भगवान् राम दशानन रावण को मार कर अयोध्या लौट रहे थे, तब उनके खडाऊं को राजसिंहासन पर र...